CSIR-IGIB मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2026 – 02 पद
CSIR-IGIB मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2026 – 02 पद
CSIR-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB), नई दिल्ली (विज्ञापन सं. 02/2026, दिनांक 27-07-2026) द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 02 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पद विवरण
| पद | पद कोड | कुल पद | आरक्षण | पे लेवल | आयु सीमा |
|---|---|---|---|---|---|
| Multi-Tasking Staff | MTS-2601 | 02 | 01 UR, 01 SC | Pay Level-1 (Rs. 18,000-56,900) | 25 वर्ष |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 27-07-2026 @ 10:00 AM |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 26-08-2026 @ 05:00 PM |
योग्यता
- शैक्षिक योग्यता: SSC/10वीं पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से।
- आयु सीमा: 25 वर्ष से अधिक नहीं (आवेदन की अंतिम तिथि को), आयु में छूट CSIR/भारत सरकार के नियमों अनुसार।
- वेतन: Pay Level-1 (Rs. 18,000-56,900); न्यूनतम वेतनमान पर लगभग कुल Rs. 36,360/- प्रति माह (दिल्ली हेतु HRA सहित)।
कार्य की प्रकृति
- सेक्शन के अभिलेखों का भौतिक रखरखाव, सफाई एवं अनुवर्धन।
- फाइलों/दस्तावेज़ों को अन्य सेक्शन तक पहुंचाना, फोटोकॉपी, FAX भेजना।
- डाक वितरण, सेक्शन खोलना/बंद करना, गेस्ट हाउस के रिकार्ड एवं कमरों का रखरखाव।
- शोध एवं विकास कार्यों में सहायता; आवश्यकतानुसार शिफ्ट ड्यूटी।
कैसे आवेदन करें
ऑनलाइन आवेदन https://www.igib.res.in पर 'Opportunities → Permanent Positions Open' अनुभाग में 'Multi-Tasking Staff Advt. 2026' लिंक से करें। सहायता हेतु: recruit.igib@csir.res.in, हेल्प डेस्क।